Kannauj News: लवकुश के हाथों शुरू हुई डिजिटल पढ़ाई की नई सुविधा, विद्यालय में गूंजा उत्साह
कन्नौज, जुलाई 18 -- Kannauj News: गुगरापुर, कन्नौज। किसी बड़े अतिथि के बजाय जब एक छात्र को मंच मिला तो उसके चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक दिखाई दी। पीएम श्री यूपीएस कंपोजिट विद्यालय, गुगरापुर में शनिवार को आईसीटी लैब में लगाए गए एयर कंडीशनर का शुभारंभ दिव्यांग छात्र लवकुश वर्मा ने किया। रिमोट का बटन दबाते ही विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लवकुश को सम्मानित भी किया गया। भाजपा युवा मोर्चा जलालाबाद मंडल के महामंत्री अभिषेक अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे अपनी क्षमताओं को बेहतर तरीके से आगे ला पाते हैं。
आईसीटी लैब का महत्व प्रधानाध्यापक राकेन्द्र सक्सेना ने बताया कि आईसीटी लैब में कंपोजिट ग्रांट से एक एयर कंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.