Kannauj News: लगातार बारिश से विशिष्ट आलू मंडी की 35 मीटर बाउंड्रीवॉल ढही
कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। लगातार दिन-रात हो रही बारिश अब सरकारी भवनों और परिसरों के लिए भी खतरा बनती जा रही है। बारिश के चलते ठठिया स्थित विशिष्ट आलू मंडी की बाउंड्री वॉल का पीछे की तरफ करीब 35 मीटर हिस्सा देर शाम अचानक ढह गया। दीवार गिरने से मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लगातार बारिश के कारण जमीन में नमी बढ़ने और मिट्टी के कमजोर होने से मंडी की बाउंड्री वॉल पर दबाव बढ़ गया। इसी के चलते दीवार का करीब 35 मीटर हिस्सा भरभराकर गिर गया। दीवार गिरने से मंडी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मंडी सचिव रघुराज प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण मंडी की बाउंड्री वॉल का करीब 35 मीटर हिस्सा गिर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.