कन्नौज, सितम्बर 25 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। थाना गुरसहायगंज में गुरुवार देर शाम एसपी विनोद कुमार ने गुरसहायगंज और तालग्राम थानों के विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों से लंबित विवेचनाओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों तथा थाने में आने वाले प्रार्थना पत्रों पर भी त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर और कोतवाली प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह समेत संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...