कन्नौज, जुलाई 25 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नवीन मंडी में मक्का बेंचने जा रहे किसानों से भरी ट्रैक्टर-टॉली को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधरनपुर गांव निवासी राघव त्रिपाठी (32) पुत्र सुनील त्रिपाठी शुक्रवार सुबह अपने गांव के अमन चतुर्वेदी पुत्र वीरेंद्र चतुर्वेदी के ट्रैक्टर से मक्का लेकर बिक्री के लिए नवीन मंडी, छिबरामऊ जा रहे थे। जब ट्रैक्टर श्रीराम गेस्ट हाउस के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉ...