Kannauj News: रोडवेज बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-तिर्वा मार्ग पर रविवार दोपहर ग्राम ककराह के पास रोडवेज बस और वैगनआर कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक और परिचालक मौके पर नहीं मिले। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की डिपो बस तालग्राम-तिर्वा मार्ग से गुजर रही थी। ग्राम ककराह के पास सामने से आ रही वैगनआर कार से बस की सीधी भि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.