कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में प्रेमपुर स्थित पीवी इंटर कॉलेज के सामने गुरुवार दोपहर रॉन्ग साइड से आ रही साइकिल की ऑटो से भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायल ऑटो चालक मोहित (30) पुत्र लज्जाराम निवासी निगोह खास ने बताया कि वह छिबरामऊ से बेवर मार्ग पर ऑटो चलाता है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह सवारियों को लेकर छिबरामऊ की ओर आ रहा था। तभी प्रेमपुर स्थित पीवी इंटर कॉलेज के सामने रॉन्ग साइड से आ रहे साइकिल सवार विनय (30) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी हरिकरनपुर अचानक ऑटो से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार बल्लू (18) पुत्र पप्पू निवासी माध...