Kannauj News: रेफर गर्भवती की मौत पर सीएचसी में शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
कन्नौज, जुलाई 30 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम से रेफर की गई गर्भवती महिला की निजी अस्पताल में मौत हो जाने के बाद गुरुवार सुबह परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने महिला का शव सीएचसी गेट पर रखकर प्रदर्शन किया और प्रसव वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। थाना क्षेत्र के मुंडाला गांव निवासी डॉली (28) पत्नी अनुज कुमार को बुधवार रात करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी तालग्राम के प्रसव वार्ड में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर रात 2:50 बजे उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।परिजनों के आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.