कन्नौज, अगस्त 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। इंग्लिश मीडिएम प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में सफाईकर्मी द्वारा प्रधानाध्यापिका से रूपये मांगने का वीडियो वायरल होने और बीडीओ के निरीक्षण में सफाईकर्मी की लापरवाही मिलने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि सफाईकर्मी बिना पैसे लिए स्कूल में सफाई नहीं करता है। इंग्लिश मीडिएम प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट होने पर प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय ने उस मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की थी। इसके साथ ही सफाईकर्मी द्वारा प्रधानाध्यापिका से रूपये मांगने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सफाईकर्मी द्वारा प्रधानाध्यापिका से मदद के नाम पर 500 रूपये की मांग की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kann...