कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में मंगलवार तडक़े करीब 5 बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक जारी रहा। लगातार होती बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया और शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों की तुलना में दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही, जिससे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। बारिश के चलते नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सडक़ों पर जलभराव जैसी स्थिति बन गई, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को विशेष दिक्कत हुई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दिनभर बारिश से बाजारों में पसरा सन्नाटा, ग्राहकों का इंतजार करते रहे दुकानदार राहगीर छाता और रेनकोट के सहारे अपने गंतव्य त...