कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के तीन लोगों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने, अश्लील हरकत करने, घर में घुसकर अभद्रता करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 जून को वह गांव में आयोजित एक विवाह समारोह से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के अभिषेक, उसके भाई गोलू और उनकी मां गीता देवी ने उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कोर्ट के आदेश पर जमीन विवाद में मारपीट का मुकदमा दर्ज तीनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। ...