कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ रास्ते में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम नौगाई निवासी शेखर मिश्रा पुत्र रामेन्द्रबाबू मिश्रा ने बताया कि 13 जुलाई को वह ग्राम सरायदयमगंज से छिबरामऊ बाजार की ओर आ रहा था। ग्राम भोला नगरिया, मौजा पंथरा निवासी दीपक यादव, आनंद यादव, पुनीत यादव तथा ललित सिंह पहले से रास्ते में खड़े थे। आरोपियों ने उसे रोककर बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीडि़त के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बाइक छ...