Kannauj News: रास्ता विवाद में दबंग ने लाठी से पीटकर युवक को किया लहूलुहान
कन्नौज, जुलाई 31 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के कुल्लू खेड़ा गांव में बुधवार शाम उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब मामूली रास्ता विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंग युवक ने लाठी से हमला कर एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल बेहोशी की हालत में वहीं गिर गया, जिसे मेडिकल कालेज तिर्वा भर्ती कराया गया है। सकरावा के कुल्लू खेड़ा निवासी दयाराम पुत्र सूबेदार सिंह रोज की तरह अपने जानवरों को चराकर ईशन नदी पैता घाट पर पहुंचा था। इसी दौरान उसकी भैंस पानी पीकर घाट पर बैठ गई। तभी गांव का ही हरेंद्र सिंह पुत्र कुंवरपाल अपने जानवर लेकर वहां आ पहुंचा और रास्ता न देने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हरेंद्र सिंह ने गाली-गलौज करते हुए दयार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.