Kannauj News: रास्ता भटके चार मासूमों को परिजनों से मिलाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ। मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देने वाले यूपी-112 की पीआरवी-6311 पर तैनात पुलिसकर्मियों को एसपी विनोद कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान 30 जुलाई को थाना छिबरामऊ क्षेत्र के कांशीराम अपार्टमेंट, छिबरामऊ बाईपास के पास रास्ता भटके चार मासूम बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाने के लिए दिया गया। सूचना मिलने पर पीआरवी-6311 तत्काल मौके पर पहुंची, जहां लगभग 2, 3, 4 और 5 वर्ष आयु के चार बच्चे मिले, जो अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थे। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर आसपास के क्षेत्रों में उनकी पहचान कराने का प्रयास किया। पीए सिस्टम से लगातार उद्घोषणा कराई गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। अथक प्रयासों के बाद बच्चों की माता का पता लगाया गया। आवश्यक सत्यापन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.