Kannauj News: रासलीला महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब
कन्नौज, सितम्बर 10 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगरिया महादेव स्थित मां काली माता मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य रासलीला महोत्सव के अंतिम दिवस पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत चेयरमैन राहुल गुप्ता ने सहभागिता करते हुए प्रभु श्रीराधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती की। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को भव्य रूप देने में जुटी आयोजन समिति के पदाधिकारियों का चेयरमैन ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें सम्मानित भी किया। वहीं समिति के सदस्यों ने भी मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामवीर शाक्य, पंकज राजपूत सभासद, राजन सैनी, संतोष प्रजापति सभासद, सोनू गुप्ता,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.