Kannauj News: राशन की घटतौली का विरोध करना पड़ा भारी, परिवार से मारपीट का आरोप
कन्नौज, अगस्त 14 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। राशन वितरण में घटतौली का विरोध करने पर एक परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कोटेदार और उसके साथियों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित ने ठठिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रूरा गांव निवासी शकील खां पुत्र जलील खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम करीब चार बजे उनका पुत्र मुर्सीद खां गांव स्थित सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने गया था। आरोप है कि कोटेदार ने निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया। मुर्सीद ने इसका विरोध किया तो कोटेदार ने उसके साथ मारपीट कर दी。
परिजन की शिकायत मुर्सीद ने घर पहुंचाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन कोटेदार से शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि कोटेदार अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.