कन्नौज, अक्टूबर 21 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में दशहरा पर्व पर रावण वध लीला का मंचन रामगंज स्थित रामलीला मैदान में किया गया। समिति के अध्यक्ष ने भगवान राम का तिलक व पूजन कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। राम रावण के बीच हुए युद्ध मे वाणों की बर्षा हुई। वाण लगते ही जहॉ एक ओर लंकापति राजा रावण धराशायी हो गया। वही बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। दर्शको ने जय श्रीराम के जयकारे लगाये। मंगलवार की सुबह से ही रावण वध लीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई। दुकानदारों ने खेल खिलौनों, मिठाईयों, गुब्बारों, मूर्तियों आदि की दुकाने सजनी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: असत्य पर सत्य की जीत के साथ सलेमपुर का धूं-धूं कर जला रावण शाम होते ही राम लीला का मंचन करने वाले पात्र मैदान मे पहुंच गये। रामलीला समिति के अध्यक्ष उत्कर्ष ...