Kannauj News: रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती
कन्नौज, नवम्बर 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ , संवाददाता। चौबे नगला खानपुर कसावा में चल रही श्रीरामलीला में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लीला के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर व्यापार मंडल और समाजसेवियों ने मंच पर पहुंचकर भगवान श्रीराम की आरती उतारी। आरती के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष लालू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, शशी तिवारी, समाजसेवी पुनीत दुबे और रामलीला कमेटी संयोजक अश्वनी पाठक सहित कई गणमान्य लोगों ने आरती में भाग लिया। रामलीला में बाणासुर वध तक की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.