कन्नौज, सितम्बर 12 -- Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। कस्बा विशुनगढ़ स्थित रामलीला ग्राउंड में लंबे समय से सफाई न होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी रामलीला महोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, लेकिन मैदान में शौचालय के पास भारी गंदगी जमा होने से लोगों में नाराजगी है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी नेता रामबक्श लोधी ने सफाई व्यवस्था पर आक्रोश जताते हुए कहा कि रामलीला ग्राउंड में नियमित सफाई न होने से कूड़ा इधर-उधर बिखरा पड़ा है। ग्राम प्रधान की अनदेखी के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला महोत्सव शुरू होने से पहले मैदान की सफाई कराना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रामलीला की तैयारियों को लेकर कमेटी की बैठक उन्होंने चेतावनी दी...