Kannauj News: रामलीला कमेटी के संचालक का निधन, क्षेत्र में शोक
कन्नौज, सितम्बर 25 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बा खड़िनी स्थित आदर्श परमानंद रामलीला कमेटी के संचालक क्षेत्रपाल सिंह उर्फ छोटे भैया का शुक्रवार दोपहर उनके आवास पर निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे और पिछले करीब 50 वर्षों से रामलीला का संचालन कर रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना देने लगे। श्याम सिंह भदौरिया, अनिल पाल, सुधीर प्रधान, मगन सिंह बैंस सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.