Kannauj News: रामबक्श लोधी को मिली रामलीला मेला प्रबंधन की जिम्मेदारी
कन्नौज, सितम्बर 18 -- Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। विशुनगढ़ सार्वजनिक श्री रामलीला मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री रामलीला मेले को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में श्री रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित कर नई मेला प्रबंधन व्यवस्था पर चर्चा की गई। कमेटी के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय अरविंद कुमार त्रिपाठी के निधन के बाद प्रबंधक पद के लिए चुनाव कराया गया। संरक्षक मनोज कुमार शुक्ला 'महाकाल', अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी सहित पूरी कमेटी की सहमति से नेता रामबक्श लोधी को मेला प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं स्वर्गीय अरविंद कुमार त्रिपाठी के पुत्र ओमजी दीक्षित को रात्रि मेला प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित प्रबंधक रामबक्श लोधी ने कहा कि श्री रामलीला मेले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.