कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। श्रीगोविंद सत् साहित्य प्रचार समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सायं चार बजे मोहल्ला दीक्षितान स्थित अनिल दीक्षित के मार्केट में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026 में होने वाली श्रीरामकथा महा-महोत्सव एवं दुर्लभ सत्संग की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आयोजन 27 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक भव्य रूप से कराया जाएगा। बैठक में समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। इसमें सुशील पांडेय एडवोकेट को पुन:अध्यक्ष, उमेन्द्र यादव को महामंत्री, देवेन्द्र वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विमल पांडेय को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Pakur News: पांचवीं बार दीपक ...