कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला राधानगर कालोनी के निवासियों ने विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर 33 केवी अंडरग्राउंड केबल को गलत स्थान पर बिछाने की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि कालोनी में मकानों के बीच मात्र पांच फीट का रास्ता है, जहां पहले से 220 वोल्ट की बिजली लाइनें चल रही हैं। राधानगर कालोनी की अर्चना, परशुराम, सूरजमुखी, आकाश, गीता कुमारी सहित कई लोगों ने बतायावं कि बिजली विभाग ने पहले से ही मोटी केबल अंडरग्राउंड डाल रखी है। उस समय मकान नहीं बने थे, लेकिन अब सभी मकान बन चुके हैं और परिवार सुरक्षित रूप से रह रहे हैं। पुन: उसी जगह से 33 केवी हाई-टेंशन लाइन डाली जा रही है, जो अत्यंत खतरनाक है। किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पहले भी इसी जगह से केबल गुजरने के कारण एक व्यक...