Kannauj News: रात से ही जुटे श्रद्धालु, गंगाजल लेकर शिवालयों को रवाना हुए कांवड़िये
कन्नौज, अगस्त 10 -- Kannauj News: गुगरापुर,कन्नौज। सावन के दूसरे सोमवार पर जलेसर घाट पर गंगा स्नान के लिए रविवार देर रात से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह होते-होते घाट पर भीड़ बढ़ गई। कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर जल भरा और भगवान शिव के अभिषेक के लिए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।सोमवार को गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर पूजा-अर्चना की। कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल लेकर आगे बढ़ते रहे। घाट और आसपास के क्षेत्र में लगातार लोगों की आवाजाही बनी रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की। रास्तों पर बैरिकेडिंग कर भीड़ की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया। पुलिस टीमों ने घाट के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.