कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खाड़ेदेवर गांव में बुधवार रात से लापता 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव गुरुवार सुबह गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर शव को बाहर निकाला। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खाड़ेदेवर गांव निवासी 60 वर्षीय नरेश कुमार बुधवार रात किसी काम के लिए घर से बाहर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने गांव और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रातभर उनकी तलाश में जुटे परिजनों को गुरुवार सुबह तक उनके मिलने की उम्मीद थी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर स्थित तालाब में ग्...