कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर रविवार को थाना पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ माधौनगर, वैसापुर और अमोलर गांव पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रात के समय किसी सुनसान स्थान पर वाहन न मिलने या किसी तरह की परेशानी होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। तत्काल डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस मदद के लिए मौके पर पहुंचेगी।

सुरक्षित यात्रा के लिए सुझाव थाना प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को बताया कि सफर के दौरान यदि उन्हें कोई वाहन नहीं मिल रहा है और आसपास का स्थान सुनसान है तो किसी अनजान व्यक्ति से लिफ्ट लेने के बजाय सुरक्षित स्थान प...