Kannauj News: रातभर कांवड़ियों की सेवा में डटी रहीं विधायक, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
कन्नौज, अगस्त 10 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। सावन के पावन माह में शिवभक्त कांवड़ियों की आस्था और उत्साह को बढ़ाने के लिए विधायक अर्चना पांडेय ने देर रात तक कांवड़िया मार्ग पर मौजूद रहकर उनका स्वागत किया। तालग्राम थाना गेट स्थित मंदिर के पास टेंट लगाकर कांवरियों के स्वागत की व्यवस्था की गई। यहां पहुंचने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के साथ ही फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। विधायक के आत्मीय स्वागत से कांवरियों में उत्साह नजर आया। रविवार रात थाना गेट स्थित मंदिर के पास कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। हाथों में कांवर लिए शिवभक्त हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। देर रात मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया। विधायक अर्चना पांडेय ने स्वयं आगे बढ़कर कांवड़ियों का स्वागत किया। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.