कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। डीके स्पोर्ट्स अकादमी के सात छात्र-छात्राओं का स्कूली खेलों की राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गांव, क्षेत्र और अकादमी का नाम रोशन हुआ है। चयनित खिलाड़ी गोरखपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में कृतिका, कमल, दिव्या, अंशिका यादव, दिव्यांशी यादव, हिमांशी यादव, अमन और शाहनवाज के नाम शामिल हैं। ये सभी छात्र हीरालाल वैश्य नेशनल इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं और प्रतिदिन डीके स्पोर्ट्स अकादमी में सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया है। अकादमी के कोच दुर्गेश कुमार ने बताया कि खिलाड़ी भीषण गर्मी में भी नियमित रूप से मैदान ...