Kannauj News: राज्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर उतारी आरती
कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। नवरात्रि के पावन पर्व पर कस्बे के बिधूना रोड स्थित मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से स्थापित दुर्गा पंडाल में बुधवार रात नवरात्रि के चौथे दिन ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने पंडाल पहुंचकर विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना की और आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पंडाल में धार्मिक आयोजन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पूजा-अर्चना के दौरान मां दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष विजय राजपूत लालू और प्रबंधक सर्वेंद्र सिंह राजपूत सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शारदीय नवरात्र पर मां दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.