Kannauj News: रांग साइड आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर, किसान घायल
कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के पूर्वी बाईपास स्थित नेहरू महाविद्यालय के पास जीटी रोड हाइवे पर रांग साइड आ रहे कंटेनर ने बाइक सवार के टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दुर्घटना के भाग रहा कंटेनर बाईपास पर लगे जाम में फंस गया। जानकारी पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया। पूर्वी बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बाइक सवार को टक्कर मार रांग साइड से तेज रफ्तार कंटेनर भाग रहा था, लेकिन वह बाईपास पर लगे जाम में फंस गया। इस बीच पीछे से लोग पहुंच गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हाइवे पर लगे जाम और रांग साइड से आए कंटेनर को देख वहां ट्रैफिक पुलिस पहुंच गई। पहले हादसे में घायल कुंवरपुर जनूं गांव निवासी शैलेंद्र कुमार को इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.