Kannauj News: रसूलाबाद तालाब के पास जुआ खेलते पांच गिरफ्तार
कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से जुए की फड़ और तलाशी में कुल 1790 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उपनिरीक्षक राहुल पाल ने बताया कि रविवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि तालग्राम देहात के रसूलाबाद गांव में तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर घेराबंदी की और पांच लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रसूलाबाद निवासी नौशाद, रिंकू कठेरिया, मैदू, सहनूर और निसार के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से जुए की फड़ पर रखे 1070 रुपये और आरोपितों की जामा तलाशी में 720 रुपय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.