Kannauj News: रक्षाबंधन पर छलका भाई-बहन का अटूट प्रेम
कन्नौज, अगस्त 28 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व पूरे हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच मनाया गया। सुबह से ही घरों में रौनक रही, बहनों ने सजे-धजे थालों में रोली, चावल और मिठाइयों के साथ भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। नन्हीं बहनों द्वारा अपने भाइयों को राखी बांधने का दृश्य हर किसी के दिल को छू गया। कई घरों में भावुक पल भी देखने को मिले, जब बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र की दुआ करते हुए आंखों में खुशी के आंसू लिए राखी बांधी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पारंपरिक ढंग से मनाया गया रक्षाबंधन बाजारों में भी त्योहार की धूम साफ नजर आई। मिठाई की दुकानों और राखी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.