कन्नौज, अगस्त 25 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक इस त्योहार की तैयारियां शहर में जोर पकड़ने लगी हैं। बाजार में जगह-जगह राखियों की दुकानें सज गई हैं। रेलवे रोड, सरायमीरा, मकरंदनगर और तिर्वा रोड पर दुकानदारों ने रंग-बिरंगी राखियों से दुकानें सजा रखी हैं। दुकानों पर सुबह से देर शाम तक ग्राहक पहुंच रहे हैं और अपनी पसंद के मुताबिक राखियों की खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में भीड़ लगातार बढ़ने की उम्मीद है। इस बार बाजार में राखियों की कई नई वैरायटी देखने को मिल रही हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए डोरेमॉन, छोटा भीम और दूसरे कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां दुकानों पर सजाई गई हैं। इनमें अलग-अलग रंग और डिजाइन की राखियां शामिल हैं। बच्चों के स...