Kannauj News: रकबे से कई गुना ज्यादा यूरिया बांटी, दो दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त
कन्नौज, सितम्बर 17 -- Kannauj News: कन्नौज। किसानों को जमीन के रकबे और फसल की जरूरत के अनुसार यूरिया उपलब्ध कराने की व्यवस्था के बावजूद दो खाद विक्रेताओं ने निर्धारित मानकों की अनदेखी कर दी। कृषि विभाग की डिजिटल निगरानी और भौतिक जांच में सामने आया कि कम रकबे वाले किसानों को भारी मात्रा में यूरिया बेची गई। जांच के बाद विभाग ने दोनों दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता के अनुसार सदर ब्लॉक के रामपुर स्थित नाथजी एग्री से एक किसान को 45 बोरी यूरिया बेचे जाने का मामला सामने आया। वहीं सौरिख स्थित मेसर्स किसान बीज भंडार से एक किसान को 50 बोरी यूरिया दी गई। विभाग ने पीओएस मशीन में दर्ज बिक्री का किसानों की खतौनी में दर्ज भूमि से मिलान किया तो बिक्री और रकबे के बीच बड़ा अंतर मिला। अधिकारियों के मुताबिक पीओएस मशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.