कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव पीडारी खेड़ा निवासी रक्षपाल पुत्र गयादीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रामकृष्ण पुत्र लालमन, उनके पुत्र पंकज और दर्योधन ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामकृष्ण, पंकज और दर्योधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गाली देने से रोकने पर महिला को पीटा, तीन नामजद थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि मामले की जांच...