Kannauj News: रंजिश में महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी
कन्नौज, सितम्बर 18 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव उत्तमापुर पट्टी में रंजिश को लेकर महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्तमापुर पट्टी गांव निवासी भूरी सिंह पत्नी मान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर थीं। तभी गांव का रिंकू सिंह पुत्र राकेश सिंह रंजिश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगा।विरोध करने पर आरोपित ने लात-घूंसों, थप्पड़ और डंडे से उनकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बलरामपुर: पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.