कन्नौज, जुलाई 17 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर पिता-पुत्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मिश्रीपुर निवासी नरेंद्र पुत्र राधाकृष्ण ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार शाम उसके पिता राधाकृष्ण घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव के रामपाल अपने पुत्रों संदीप और शिवकुमार के साथ वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। नरेंद्र के अनुसार, इसी बीच नितेश पुत्र श्याम बिहारी भी डंडा लेकर मौके पर पहुंच गया और मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई राहुल के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग ...