Kannauj News: रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, धारदार हथियार चले; चार घायल
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के नाहर घाटी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। संघर्ष में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी जलालुद्दीन पुत्र यासीन बेग के मुताबिक, आठ अक्टूबर की सुबह वह अपनी पत्नी रेहाना के साथ घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव का अनीश बेग पुत्र अब्बू बेग वहां पहुंच गया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। संघर्ष में एक पक्ष से जलालुद्दीन और उसकी पत्नी रेहाना,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.