Kannauj News: रंजिश में दंपती को लाठी-डंडों से पीटा, पत्नी मेडिकल कॉलेज रेफर
कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के दाईपुर गांव में रंजिश को लेकर दंपति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने दंपती को लाठी-डंडों, थप्पड़ों और घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी संजय मिश्रा पुत्र गंगा महेश मिश्रा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 27 अक्टूबर की शाम वह अपने घर के दरवाजे पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के अशोक, सुशांत, दिव्यांशु और रीतेश रंजिश को लेकर वहां पहुंच गये और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने संजय को लाठी-डंडों, थप्पड़ों और घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। चीख़ पुकार सुन बीच बचाव करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.