Kannauj News: रंगों से सजी रंगोली, मां के जयकारों से गूंज उठा पंडाल
कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: कन्नौज। शहर के एसबीएस कालेज के खेल मैदान में सन्मार्ग समिति की ओर से सजाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में गुरुवार को भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिन बढऩे के साथ पंडाल में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आचार्य शिवांक अग्निहोत्री और सचिन तिवारी ने विधि-विधान से पूजन कराया। दुर्गा उत्सव पंडाल में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों ने अलग-अलग रंगो का इस्तेमाल कर आकर्षक रंगोलियां सजाई गई। किसी ने पारंपरिक आकृतियों को उकेरा तो किसी ने अपनी कल्पनाशीलता से रंगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.