Kannauj News: यूपीआई पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापार सभा ने निकाली रैली
कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार से प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने और छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा करने की मांग उठाई। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर और प्रदेश सचिव दिनेश गुप्ता ने किया। रैली के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल भुगतान व्यापार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों तक बड़ी संख्या में व्यापारी यूपीआई के माध्यम से भुगतान स्वीकार करते हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.