Kannauj News: युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के लिए विवेक पंडित ने किया आवेदन
कन्नौज, जुलाई 24 -- Kannauj News: कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष विवेक पंडित ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया को अपना आवेदन पत्र सौंपा। आवेदन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विवेक पंडित ने कहा कि पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भाजपा की रीढ़ है और युवाओं को संगठन से जोड़कर बूथ स्तर तक पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। आवेदन के दौरान कन्नौज बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेंद्र त्रिवेदी के अलावा महेंद्र गिहार, प्रशांत दिवाकर, पोंटी दुबे, अंश दुबे, धर्मेंद्र भदौरिया, विकास दुबे, अमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.