कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। स्वरोजगार के लिए ऋण पाने वाले युवाओं के आवेदन बेवजह लंबित रखने वाले बैंकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी। पात्र आवेदनों पर अनावश्यक आपत्तियां लगाने के बजाय कमियों की जानकारी आवेदकों को तत्काल देकर उनका निस्तारण कराया जाए। यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैंकर्स जिला सलाहकार समिति की बैठक में दिए। सीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में सरकारी योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में बेहतर प्रदर्शन के लिए यूको बैंक और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सराहना की। अन्य बैंकों को भी निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, ...