कन्नौज, नवम्बर 13 -- Kannauj News: सकरावा (कन्नौज)। बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सकरावा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर युवक को कार से टक्कर मारकर गिराने और फिर उसके ऊपर दो बार कार चढ़ाने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक, सकरावा थाना क्षेत्र के नगला मदारी निवासी राजिद उर्फ राशिद (32) का ब्रजेश शाक्य की दुकान पर समोसा खाते समय मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के मिदिया गांव निवासी समोद यादव से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश में राजिद ने समोद को जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: विवाद के बाद युवक को कार से कुचलने का प्रयास, एक गिरफ्तार बाद में समोद बाइक से घर जा रहा था, तभी आरोपी अपने एक अज्ञात साथी के साथ बलेनो कार से पहुंच...