Kannauj News: युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के परमपुर्वा गांव में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को आकाश पुत्र बबलू 18 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। परिजनों का कहना है कि घरेलू कलह से युवक ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: ,युवक,ने,फांसी,लगाकर,की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.