Kannauj News: युवक को लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: कन्नौज। गाली देने का विरोध करने पर दो लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकापुर निवासी ऋषभ कटियार पुत्र जगजीवन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आठ अक्टूबर की रात करीब आठ बजे वह शहर से अपने गांव लौट रहा था। गांव के बाहर दुर्वेश पुत्र केशन के दरवाजे पर पहुंचने पर दुर्वेश और प्रताप पुत्र केशन उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे बचाया। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.