Kannauj News: युवक को पीटा फिर तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। दुकान से घर जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट करने और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने पुरानी घटना को लेकर उसे रास्ते में रोक लिया और मारपीट करने के बाद धमकाया। थाना क्षेत्र के ग्राम नरुईया निवासी रामतीर्थ उर्फ भल्लू पुत्र मान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अगस्त की शाम वह सराय प्रयाग स्थित अपनी दुकान किसान खाद बीज भंडार से घर जा रहे थे। गांव में सुभाष प्रजापति के मकान के पास श्याम सिंह उर्फ करिया, संजीव कुमार उर्फ संजू, पवन उर्फ दलवीर सिंह और राजन पुत्र शिवसागर निवासी नुनारी थाना तिर्वा ने उसे रास्ते में रोक लिया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: चार लोगों पर हमला करने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.