Kannauj News: युवक की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, गांव पहुंची टीम
कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। युवक की मौत और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बुखार से पीड़ित होने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उमर्दा ब्लाक के जसापुर्वा गांव पहुंची और ग्रामीणों की जांच की। टीम ने करीब 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें 20 लोग बुखार से पीड़ित मिले। वहीं, डेंगू समेत अन्य बीमारियों की जांच के लिए 20 लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उमर्दा ब्लाक की ग्राम पंचायत रत्नापुर सरैया के मजरा जसापुर्वा में पिछले कई दिनों से बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। रविवार को गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप यादव की कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.