Kannauj News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 100 से अधिक वाहनों पर जुर्माना
कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: मिरगावां l क्रॉसिंग, पूर्वी बाईपास और जीटी रोड पर शनिवार को यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। अभियान में स्कूली वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई। वैन चालकों को क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने और चलते वाहन से बच्चों के उतरने-चढ़ने पर रोक लगाने की हिदायत दी गई। टीएसआई अरशद अली ने चालकों को तेज गति, नशे की हालत में वाहन चलाने और अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने की सलाह दी। नींद आने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर आराम करने को भी कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.