Kannauj News: मौसी की शादी में आए मासूम की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत
कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। मौसी की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से ननिहाल आए छह वर्षीय मासूम की घर के बाहर पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। मंगलवार सुबह खेलने निकला बच्चा काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे बाद उसका शव गड्ढे में मिला। हादसे की खबर पहुंचते ही शादी की तैयारियों में जुटे परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अपने घर सौसरापुर ले गए। ठठिया थाना क्षेत्र के गुरौली गांव निवासी अनबार खां उर्फ बैटू की बेटी की शादी करीब एक सप्ताह बाद होनी है। समारोह में शामिल होने के लिए उनकी बेटी और दामाद नसीम खां सोमवार को अपने बच्चों के साथ मुंबई से गांव आए थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नसीम का छह वर्षीय बेटा शाकिब घर के बाहर खेलने चला गया। खेलते समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.