Kannauj News: मौसम बदला तो अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: कन्नौज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और उमसभरी गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। शनिवार को करीब 510 नए मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया, जबकि पुराने पर्चे वाले मरीजों को मिलाकर अस्पताल में मरीजों की संख्या करीब एक हजार तक पहुंच गई। इससे पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने, जांच कराने और दवा लेने तक मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल में इन दिनों बुखार, वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम, खांसी, उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के कक्षों के बाहर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी रही। गांवों से लेकर कस्बों तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.